अपर सचिव सुरेश जोशी ने आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, विपणन और दुग्ध उपार्जन व्यवस्था परखी

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। उत्तराखण्ड शासन के अपर सचिव एवं डेरी विकास विभाग के निदेशक सुरेश जोशी ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं की विपणन गतिविधियों एवं दुग्ध उपार्जन व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्द्वानी नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण दुग्ध समितियों तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव सुरेश जोशी ने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आंचल दुग्ध विक्रेताओं से मुलाकात कर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान उन्होंने विपणन व्यवस्था में आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें -   हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 शुरू, जयकारों के बीच खुले पवित्र धाम के कपाट

उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए दुग्ध वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। साथ ही विपणन गतिविधियों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता भी बताई।

इसके बाद अपर सचिव ने नैनीताल दुग्ध संघ से संबद्ध दुग्ध समितियों हरीपुर कुंवर सिंह, बैडापोखरा एवं चांदनी चौक का दौरा कर दुग्ध संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर किस प्रकार मिल रहा है, इसका भी फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें -   कुमाऊँ के मरीजों को अब महानगर नहीं जाना पड़ेगा - विधायक सुमित हृदयेश ने किया अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान विपणन एवं दुग्ध उपार्जन से जुड़े सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए, जिस पर अपर सचिव सुरेश जोशी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी विपणन एवं प्रशासन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ श्रीमती शांति कोरंगा तथा मार्ग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी पंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440