समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालय व सहायता प्राप्त अशासकीय कॉलेजों में पांच फरवरी से केवल प्रयोगात्मक विषयों की ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी। साथ ही स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम व अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं ही कॉलेज आएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक ने इसकी पुष्टि की है। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद पांच फरवरी से नियमित कॉलेज खुलने को लेकर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि शासन की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने को लेकर कोई आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। 11 दिसंबर को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद बर्धन ने जो शासनादेश जारी किया था, उसी के अनुरूप कॉलेजों में सीमित छात्र संख्या के साथ ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी। बाकी छात्रों के लिए पूर्व की भांति ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने बताया कि अभी शासन की ओर से सभी विषयों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। लिहाजा, पूर्व में जारी शासनादेश के अनुरूप ही सीमित छात्र संख्या के साथ स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम व अंतिम सेमेस्टर की केवल प्रयोगात्मक विषयों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












