वृद्धा ने अपनी बेटी पर लगाया मकान कब्जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बूढ़े मां बाप की अभिलाषा होती है कि उसके बच्चे बड़े होकर उनकी सेवा करेंगे। उनकी अभिलाषा का तुषारपात तब होता है जब उन्हीं के बच्चे उनके द्वारा अर्जित की गयी कमाई पर अपना हक जमाते हुए उनके साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर में प्रकाश आया है। जहां एक वृद्धा ने अपनी ही बेटी पर उसके साथ मारपीट करने और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 80 वर्षीय आनंदी देवी ने काठगोदाम पुलिस को शिकायत पत्र दिया है जिसमें उसका कहना है कि उसकी बेटी गीता ने जबरदस्ती स्टाम्प पेपर उसका अंगूठा लगवा लिया। वृद्धा का कहना है कि उसका भरण पोषण उसकी धेवती भगवती करती है। आरोप है कि उसकी पुत्री गीता के केदार चंदोला नामक युवक से संबंध हैं और वही उसे मकान पर कब्जा करने के लिए उकसाता रहता है। आरोप है कि मकान पर कब्जा करने की नियत से केदार चंदोला, गीता, सुनीता देवी और हरिश शंकर घर में घुस आए और उन्होंने मेरे और मेरी धेवती के साथ मारपीट कर दी। उसकी चांदी की चेन भी लूट ली। पीड़िता ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440