संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी मंडी चौकी क्षेत्र में एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह तल्ली हल्द्वानी निवासी 85 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र हवेली सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी है। मृतक कुलदीप मूलरूप से धामपुर बिजनौर यूपी का रहना वाला है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर सिंह दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है पूछताछ करने पर पता चला कि कुलदीप सिंह पूर्व में टैक्सी चलाकर अपना गुजारा करता था। उसका पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के चलते घर पर ही था। पुलिस ने बताया कि कुलदीप यहां किराये में रहता था। सूचना के बाद मृतक के सभी परिजन यहां पहुंच गये।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440