बुजुर्ग के खोये हुए पर्स को पुलिस ने ढूंढ कर किया हवाले, पर्स में था आईफोन व नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के खाये हुए पर्स को ढूंढकर उनके हवाले किया। बुजुर्ग के पर्स में आईफोन व हजारों की नगदी रखी थी जिसको पाकर बुजुर्ग महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट करते हुए आशीर्वाद दिया।

गुरूवार को श्रीमती गंगा जीना पत्नी हरि सिंह जीना चौकी भोटिया पड़ाव में आकर सूचना दी गई कि उनका पर्स खो गया है जिसमें एप्पल का आईफोन व 5000 रूपये नकद थे।
उक्त सूचना पर तत्काल चीता पुलिस कॉन्स्टेबल प्रकाश द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया जिसके फलस्वरूप बैंक ऑफ द बड़ौदा नैनीताल रोड के पास पर्स बरामद किया गया उक्त पर्स व आईफोन तथा 5000/- रुपये नगदी श्रीमती गंगा जीना के सुपुर्द किया गया। बुजुर्गों के द्वारा नैनीताल पुलिस का हार्दिक आभार एवं आशीर्वाद दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440