समाचार सच, लालकुआं। रिपोर्ट- अजय चौहान
नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हितों, संघ की विकास योजनाओं और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। बैठक से पहले उनके जन्मदिन के अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
बैठक में दुग्ध संग्रहण बढ़ाने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, विपणन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा संघ की वित्तीय स्थिति, संचालित विकास कार्यों और लंबित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक मजबूती ही दुग्ध संघ का मूल उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को आधुनिक सुविधाएं और उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है।
बैठक में संघ की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा भविष्य की योजनाओं को गति देने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, महेंद्र सिंह पडियार, हरीश आर्या, मीना रौतेला, डॉ. रमेश मेहता सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



