20 मार्च को मुख्यमंत्री रहेंगे एक दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

खबर शेयर करें


समाचार सच, नैनीताल/देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को एक दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर रहेंगे

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रातः 10.45 बजे आई0टी0आई0 हेलीपैड नंदना खटीमा उधम सिंह नगर से प्रस्थान कर, प्रातः 11 बजे केलाखान हेलीपैड नैनीताल पर आगमन करेंगे। तत्पश्चात 12 बजे डी0एस0ए0 मैदान नैनीताल में स्वर्गीय एन0के0 आर्य मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12.55 बजे केलाखान हेलीपैड से प्रस्थान कर, दोपहर 1.10 बजे पी0एन0जी0 डिग्री कॉलेज हेलीपैड रामनगर के लिए रवाना होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1.30 बजे हनुमान धाम छोई रामनगर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ शिविर में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी 3.05 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए रवाना होंगे। इधर मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 11 जुलाई 2026: द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440