समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

मंदिर में किया गया कंजिका पूजन
महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आज धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही नवरात्रों ने विश्राम लिया। समस्त कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न हुआ। कल मध्यरात्रि से प्रारंभ हुआ सामूहिक हवन आज प्रातः भोर में आरती के पश्चात विश्राम हुआ। उसके पश्चात मंदिर में कंजिका पूजन किया गया। पवित्र गंगाजल से सर्वप्रथम कांजीकाओ के चरण पखारे गए, उसके पश्चात उनको हलवा पूरी मिष्ठान इत्यादि अर्पित किया गया। और उनके मस्तक पर सुंदर लाल चुनरी और श्रृंगार की सामग्री इत्यादि भेंट की गई तथा गंध का व चावल का तिलक लगाया गया। आज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भी मां भगवती को हलवा चने नारियल श्रंगार की सामग्री इत्यादि का प्रसाद अर्पित कर कंजिकाओ का पूजन किया। मेला मैया की भजन संध्या में आज शिवरंजन जागरण पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भेंटे गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है सारा संसार झुके तेरे दरबार, नंगे नंगे पांव अकबर आया, शेरावाली को मनाने हम भी आए हैं और जब मेला मैया का लगता है एक बार गया तो सभी अपने-अपने स्थानों से खड़े होकर झूमने लगे। कार्यक्रम के अंत में सजी हुई थालीयो से मां भगवती की श्रृंगार आरती सामूहिक रूप से की गई। सुंदर-सुंदर सजी थालियों में दीपक अलग ही शोभा बढ़ा रहे थे। मां की विदाई के अवसर पर भक्त भी गमगीन हो गए। इसके पश्चात सभी को हलवा चना कढ़ी चावल खस्ता इत्यादि का प्रसाद भेंट किया गया और कार्यक्रम में विश्राम दिया।
इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, नवीन जैन, नरेन्द्र ठाकुर, पुनित मेंहरा, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग अग्रवाल, अनिल गोयल, अनुराग गोयल, अशोक ठाकुर, अशोक, दीपक मित्तल, अखिल, रोहित, प्रीति गुप्ता, संगीता गुप्ता, रीमा मित्तल, अवंतिका, मेगा मित्तल, रीमा अग्रवाल, सचिन गुप्ता, राजकुमार एडवोकेट, दिलीप सैनी इत्यादि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















