दून पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट का स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल ने कहा की पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक राजनेता होने के साथ-साथ युवाओं के लिए आदर्श व मोटिवेशनल वक्ता भी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति का नया रूप माना जाता हैं। जो इनके व्यक्तित्व में साफ़ झलकता है।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व राज्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार, याकूब सिद्दीकी, श्रीमती शांति रावत, पार्षद कोमल वोहरा, दीप वोहरा, पार्षद रमेश मंगू समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य गुरमत समागम, प्रभात फेरी से लेकर संध्या दीवान तक भक्ति में सराबोर रही संगत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440