सड़क किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप सोमवार को एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें -   ब्रेकिंग न्यूज- दुखदः बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े हत्या, शिक्षा जगत में शोक की लहर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कार होटल व्यवसायी की थी, जो घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही वे पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   20 दिन के अनशन के बाद तड़के उठा ले गई पुलिस! जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक अस्पताल पहुंचाए गए, छात्रों में मचा हड़कंप

फायर अफसर सुनील रावत ने बताया कि यदि आग बुझाने में और देर हो जाती, तो कार के पास खड़े विशाल पेड़ में भी आग लग सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440