सट्टे की खाईबाड़ी जोरों पर, पकड़ा गया एक और सट्टा एजेंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सट्टा एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नगदी व सट्टा पर्ची भी बरामद हुई है। पुलिस ने सटोरिये को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर बीती रात लाइन नंबर 17 में छापा मारा गया। जहां एक सट्टा एजेंट लोगों से सट्टा लगाता दिखा। पुलिस को देखकर सट्टा एजेंट व सट्टा लगाने वाले लोग भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर सट्टा एजेंट को दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस को सट्टा एजेंट के पास से 1180 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। उसने पुलिस को अपना नाम सलीम पुत्र वसीम अहमद निवासी किदवई नगर बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार को अंजाम देता चला आ रहा है। पुलिस ने सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण मामले पर देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! भारी बारिश में सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला पर रोके गए कार्यकर्ता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440