पीएम मोदी के 7 वर्ष पूरे होने पर महिला मोर्चा ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बांटे मास्क, सैनिटाइजर और जूस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वार्ड नं.-50 आदर्श नगर क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा फ्रंटलाइन वॉरियर्स को पुलिस व सफाई कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और जूस का वितरण किया।
वितरण कार्यक्रम में महिला कार्यकत्रियों ने पीएम मोदी के 7 वर्ष के कार्यों को सराहनीय बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी बीमारी से जल्दी ही विजयी मिलेंगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, बूथ की महिला सदस्य चित्रा सुयाल, बूथ अध्यक्ष उमेश तिवारी, शंकर सिंह कोरंगा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440