15 दिवसीय सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के समापन पर नैनीताल पुलिस ने संपूर्ण जनपद स्तर पर चलाया वृहद यातायात जन जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला विधिक प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जनपद नैनीताल स्तर पर यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता हेतु 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में नवांगतुक एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन एवं डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम-ट्रैफिक नैनीताल के कुशल पर्यवेक्षण में आज सड़क सुरक्षा सह जन-जागरुकता अभियान के समापन के अवसर पर थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर द्वारा सेंट जोसेफ पब्लिक में जाकर अध्यनरत स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के बारे जागरुक करते हुए दो पहिया वाहन में हेलमेट एवम चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट की अनिवार्यताए 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिक बच्चों को वाहन ना चलानेए यातायात प्रतीक चिन्हो एवं यातायात लाइटो की महत्वता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा अध्यनरत स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थो के सेवन से जीवन में होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर सजग करते हुए कभी नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही नशीले पदार्थो के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना अपने नजदीकी थाना पुलिस एवं जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 97192 91929 एवं 75190 51905 पर गोपनीय रूप से देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में आज महिला उप निरीक्षक नीशु गौतम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में जाकर यातायात नियमों के बारे जागरूक करने के अलावा महिला सुरक्षा के क्रम में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला संबंधी अपराधोंए यौन उत्पीड़नए मानव तस्करीए गुड टचध् बैड टच आदि की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी अज्ञात व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गयाए साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया और एसओएस बटन की उपयोगिता की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया।

थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह महर के दिशा. निर्देशन में उप निरीक्षक जगबीर सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखन मंडी चोरगलिया में जाकर नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत अध्ययनरत स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली बच्चों सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और नाबालिक द्वारा मोटरसाइकिल का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई।साथ ही उन्हें साइबर क्राइम व नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेश के अनुपालन में प्रचलित अभियान जिसमें दिनांक 01.09.23 से 15.09.23 तक सड़क सुरक्षा सह.जागरूकता अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियोंध्चालकों के साथ मिलकर काठगोदाम बाजार में बैनरए पम्पलेट आदि लेकर आम जनमानस को यातायात के नियमों के सम्बंध में मल्ला काठगोदामए नारीमनए रेलवे तिराहाए कॉलटैक्सए टैक्सी स्टैंड आदि क्षेत्रों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया साथ ही काठगोदाम क्षेत्र में जगह.जगह पर यातायात नियमों का पालन करने सम्बन्धी पोस्टर चस्पा किये गये तत्पश्चात उपस्थित सभी को थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा यातायात के नियमों का पालन किये जाने हेतु शपथ दिलाई गयी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440