समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वर्ष में साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त होते हैं। यानी इस दिन पूरे दिन ही मुहूर्त होते हैं। इसीलिए इन दिनों का महत्व बढ़ जाता है। इस साढ़े तन दिनों में से एक है वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षया तृतीया। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार अक्षया तीज 3 मई 2022 मंगलवार को है। इस दिन 3 राजयोग और तीन शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन ग्रहों के दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में शादी करना, खरीदी करना और गृह प्रवेश करना बहुत ही शुभ होगा।
स्वयं सिद्ध मुहूर्त 3 मई 2022 दिन मंगलवार को वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो अगले दिन 03.17 बजे तक रहेगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। यानी की पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहेगा। इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी कहते हैं।
अक्षय तृतीया का दिन साल के उन साढ़े तीन मुहूर्त में से एक है जो सबसे शुभ माने जाते हैं। इस दिन पूरे दिन अधिकांश शुभ कार्य किए जा सकते हैं। साढ़े तीन मुहूर्त अर्थात चौत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अर्थात गुड़ी पड़वा, दशहरा, अक्षय तृतीया और कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा का आधा भाग। ये कुछ ऐसी तिथियां हैं जबकि मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।
काम की बात –
- इस दिन अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अत्यंत शुभ मुहूर्त होता है।
- इस शुभ मुहूर्त में नूतन गृह प्रवेश, गृह निर्माण, दुकान अथवा प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर सकते हैं।
- इस दिन नए आभूषण की खरीदी, नए व्यापार का आरंभ करना भी लाभदायी होता हैं।
- अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ स्नान तथा पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। अतः इस दिन यह कार्य अवश्य करें।
- इस दिन भूमि, भवन और वाहन खरीदना भी शुभ होता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440