श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन, वातावरण हुआ भक्तिमय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राम चरण शरणम् ट्रस्ट के तत्वावधान में यहां ऊंचापुल स्थित श्री राम वाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास पं0 संजय कृष्ण ठाकुर जी ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Ad Ad

व्यास ठाकुर ने पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोबर, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 कोटि देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं।

यह भी पढ़ें -   सावन मास 2025: इस श्रावण मास में कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि

कथा में मुख्यरूप से ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी नयनदास जी महाराज, ट्रस्ट के संयोजक नीरज तिवारी, ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती कुसुम रावत, जगदीश रावत, कथा यजमान सुभाष जोशी, शंकर दत्त जोशी, ललित मोहन जोशी, पार्षद प्रमोद पंत, मनोज जोशी, मनोज भट्ट, लाखन पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, दीप गुणवंत, टीकम सिंह पतलिया, श्रीमती उमा पतलिया, श्रीमती अनीता जोशी सहित भारी संख्या में भक्त श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440