श्रावण मास का अंतिम सोमवार, इस दिन महासंयोग में शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। श्रावण मास का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को है। इस दिन महासंयोग बन रहे हैं। इस एकादशी, रवि योग, इन्द्र योग, वैधृति योग, मंगल, शनि और गुरु का शुभ योग और अभिजीत मुहूर्त का शुभ योग बन रहा है। महत्वपूर्ण उपाय करने और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का यह अंतिम दिन रहेगा। आओ जानें कि क्या करें।

सावन सोमवार को आजमाएं ये सरल उपाय, शिव जी होंगे प्रसन्न

शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें ये कार्य – सबसे पहले व्रत करने का संकल्प लें। फिर सावन के अंतिम सोमवार को प्रातःकाल या प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में गंगाजल या गंगाजल मिला पानी का एक लोटा लें और घर से बगैर जूते-चप्पल पहनें शिव मंदिर ऊँ नमः शिवाय का जप करते हुए पैदल जाएं। मंदिर जाकर शिवजी पर जल अर्पित करें और भगवान शिव साष्टांग प्रणाम करें। महिला हैं तो साष्टांग प्रणाम न करते हुए नमस्कार करें। इसके बाद वहीं पर खड़े होकर 108 बार शिवजी के मंत्र का जप करें। वहीं पर शिवजी का पंचामृत अभिषक करें और षोडषोपचार पूजन करें।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

ध्यान रखें कि व्रत वाले दिन दिन में फल ग्रहण करें और रात्रि को जल या ज्यूस ग्रहण करें। इसके साथ ही शिवजी की तीन बार पूजा करें। प्रातः, संध्या और रात्रि। तीनों बार शिवजी के मंत्र का 108 बार जप करें। अगले दिन मंगलवार को पहले दान करें और फिर व्रत की समाप्ति करें। आपकी जो भी मनोकामना होगी वह पूर्ण हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए – अंतिम सोमवार को रात्रि के 9 से 10 बजे के बीच किसी ऐसे शिव मंदिर जाएं जहां बहुत कम लोग जाते हैं। वहां जाकर घी का एक दीपक प्रज्वलित करें, जो देर तक जलता रहे। इसके बाद दूसरे दिन शिवजी का गन्ने के रस से अभिषेक करें।

संकटों से मुक्ति के लिए – अंतिम सोमवार को शिवजी का किसी पंडित या ज्योतिष से पूछकर काले तिल में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से संकट और कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी।

कर्ज से मुक्ति के लिए – अंतिम सोमवार के दिन शिवलिंग पर अखंडित अक्षत अर्पित करें और उनसे कर्ज से मुक्ति की कामना करें। इसके बाद 108 बार शिव मंत्र का जप करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440