फिल्म ‘डौली की डोली’ की तर्ज पर हल्द्वानी से लुटेरी दुल्हन जेवर व नगदी लेकर चंपत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में बुधवार को एक लुटेरी दुल्हन द्वारा जेवर व नगदी लेकर चंपत होने का मामला सामने आया है। उक्त मामला लुटेरी दुल्हन को लेकर बनाई गई अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म ‘डौली की डोली’ की तर्ज पर यहां भी शादी के तीन माह बाद दुल्हन नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में हीरो की बिरयानी की दुकान थी, जबकि यहां पीड़ित दूल्हा ड्राईवर कार्य करता है। संभावना जताई जा रही है कि सोनम की फिल्म से ही लुटेरी दुल्हन ने शायद यह आइडिया लिया हो। पति के अनुसार इस लुटेरी दुल्हन ने 22 वर्ष की उम्र में 5 शादियां कर चुकी है। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक चलाकर जीवन यापन करने वाले बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव निवासी युवक वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन ने बताया कि उसके मामा मूलचंद द्वारा उसका विवाह रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी 22 वर्षीय युवती से तय किया। जिसके बाद विगत सात मार्च को उसका विवाह क्षेत्र के ही एक मंदिर में सादगी के साथ संपन्न हो गया। मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंह बोली मां शीला ने किया। शादी के तीन माह बाद विगत 6 जून को उसकी बीवी मुस्कान अपनी भदईपुरा, रुद्रपुर निवासी मंुह बोली मां के साथ इलाज कराने के बहाने चली गई। उसके जाने बाद वेद प्रकाश को पता चला कि मुस्कान घर से तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के जेवरात, 48 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। जिस पर उसने अपनी पत्नी को फोन किया। लेकिन मुस्कान ने उसे अब कभी वापस नहीं आने की बात कहते हुए उसे भूल जाने के लिए कहा। साथ ही ज्यादा पीछे पड़ने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। जिसके बाद वेद प्रकाश व उसके मामा ने मुस्कान के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। वेद प्रकाश के अनुसार मुस्कान अब तक पांच शादी कर चुकी है। युवक ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440