संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर नैनीताल पुलिस ने संविधान की उदेशिकाओ का पालन कराने और जनपद में सामाजिक, आर्थिक न्याय, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मियों ने ली शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पटल पर परचम लहराने वाले भारत देश के विशाल और महान संविधान के निर्माण दिवस (संविधान दिवस) 26 नवंबर को नैनीताल पुलिस द्वारा सभी कार्यालयों और थानों में संविधान दिवस मनाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में पुलिस कर्मियों को संविधान की सुरक्षा, देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जनता को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने तथा जनपद में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी संकल्पबद्ध किया गया।

यह भी पढ़ें -   कल भीमताल आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा प्रांगण में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों को संविधान के महत्वपूर्ण उदेशिकाओं और संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण में लिए गए निर्णयों और ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्यों के द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त नितिन लोहनी, सीओ भवाली/ऑपरेशंस नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस लाइन में भी पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइंस तथा मल्लीताल, तल्लीताल थानो के अधिकारी व कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, मानसून में एक गलती पड़ सकती है भारी, यह खबर जरूर पढ़ें…

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ हल्द्वानी, अभिनय चौधरी सीओ लालकुआं, संजीव तिवारी निरीक्षक एलआईयू, राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, पुलिस लाइंस में भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, हेम चन्द्र सती आंकिक, दान सिंह मेहता वाचक एसएसपी नैनीताल तथा सी0एस0 कन्याल वाचक एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल समेत अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440