‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आज 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती ’राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल मैदान में श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अधिनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को राष्ट्रीय एकता दिवस की निम्नलिखित शपथ दिलाई गई।
मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज


जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल की अगुवाई में रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल से बाया फांसी का गधेरा डांट चौराहा अपर मॉल रोड होते हुए मल्लीताल पंत पार्क तक मार्च पास्ट जुलूस निकालकर आम जनमानस को देश की एकता अखंडता एवम आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
मार्च पास्ट के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के ओजपूर्ण संदेश से परिपूर्ण नारे लगाए गए।
इस दौरान श्रीमती विभा दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, रोहतास शिवसागर थानाध्यक्ष तल्लीताल, रमेश नेगी सूबेदार मेजर पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण के अतिरिक्त नेशनल कैडेट कोर एनसीसी 79 यूके बटालियन के कैडेट्स मौजूद भी रहे।

यह भी पढ़ें -   लोहाघाट में सीएम धामी का दौराः बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, होली मिलन में दिखी सांस्कृतिक झलक

इधर एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह द्वारा पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी परिसर में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए अधीनस्थों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के संकल्पों को साझा किया गया।
इस मौके पर निरीक्षक संजय कुमार, राजकुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस संचार केंद्र नैनीताल, उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता (वाचक) एसएसपी नैनीताल, उप निरीक्षक चंद्रशेखर कन्याल (वाचक) एसपी क्राइम नैनीताल, उप निरीक्षक गोविंद नाथ, (वाचक) एसपी सिटी हल्द्वानी सहित अन्य कार्यालयी अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440