छोराजाली में भी ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
समाचार सच, कालाढूंगी डेस्क।
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गुलजारपुर और छोराजाली में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
बैणी-भूली योजना से साढ़े पांच लाख से अधिक महिलाओं को लाभ का दावा
गुलजारपुर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में सुरेश भट्ट ने विशेष रूप से मातृशक्ति के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की जा रही बैणी-भूली योजना की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द ही इस योजना के माध्यम से साढ़े पांच लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने जा रही है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
भट्ट ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने महिला आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बैणी-भूली योजना को भी मातृशक्ति के सम्मान और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस दौरान शांति बिष्ट, भगवान सिंह कुमटिया, राम सिंह कुमटिया, आनंदी देवी, किशन भंडारी, मीना पांडे, मनीषा पांडे, बिमला पांडे, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, बबीता देवी, नेमा देवी, गंगा देवी, जानकी देवी और शोभा कन्याल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
छोराजाली में ग्रामीणों से किया संवाद
इसके बाद सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के छोराजाली में भी ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और जन-जन को इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की गई।
छोराजाली में आयोजित कार्यक्रम में जगत गुरौ, राजू गुरौ, जगदीश जोशी, प्रियांशु भट्ट, पंकज भट्ट, हेमंत धामी, हरक सिंह बकड़वाल, हीरा राम, रमेश कांडपाल, विक्रम धामी, किशन भट्ट, मनोज पालिवाल, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, ओमकार गोस्वामी, जगदीश गेडा, राजेंद्र सिंह रावल, हयात सिंह महरा, मनमोहन धामी, गणेश पांडे, गुलवंत कंबोज, महेश भट्ट, राजेंद्र गुरुरो, दयाकिशन जोशी, कमलकांत बुडलाकोटी, राजेश कंबोज, मन्ना पालिवाल और शनि राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



