समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
बुधवार, 25 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग है। आज कुछ राशियों के लिए धन लाभ और रोजगार में नए अवसर बन सकते हैं, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
मास: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: रोहिणी
सूर्योदय: सुबह 6:50 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:11 बजे
राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नया कार्य शुरू करने के योग हैं, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृष राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशियां रहेंगी। रोजगार में बदलाव की संभावना है, जबकि राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
♋ कर्क राशि: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा तथा स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♌ सिंह राशि: करियर से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं और रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या राशि: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंता कम हो सकती है। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला राशि: मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है और मानसिक तनाव रह सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। अचानक धन लाभ, राजनीति में प्रतिष्ठा और मित्रों का सहयोग मिलने के योग हैं।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। विशेष सम्मान मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। राजनीति में भी लाभ संभव है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू करने और करियर में अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन राशि: व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि तथा यात्रा के योग बनेंगे।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



