दो अलग-अलग सड़क दुर्घनाओं में एक बुर्जग की मौत, चार लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना के कारण एक बुर्जग की मौत हो गयी है, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे एक स्कूटी सवार बुजुर्ग को शीशमहल कॉलटैक्स के पास कैंटर चालक ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर फरार गया। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और उक्त वृद्ध को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी दान सिंह मेहता ने बताया कि घटना स्थल पर कैंटर छोड़ चालक मौके से फरार हो गया था। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मल्ली बमौरी सावित्री विद्यालय के पास निवासी उमेद सिंह बिष्ट (70) पुत्र गंगा सिंह बिष्ट को तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने बताया कि उमेद सिंह नैनीताल में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   पौधरोपण के साथ पॉलीथीन मुक्त समाज बनाने का भी लें संकल्प : डॉ. आशुतोष पंत

इधर दूसरी घटना में रानीबाग पुल के पास अनियंत्रित कार दीवार से टकराई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमेश्वर से हल्द्वानी की ओर आ रही एक कार रानीबाग से भीमताल को जाने वाले पुल के पास अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इसमें कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घायलों को बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद घर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   'एक पेड़ माँ के नाम' बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प

काठगोदाम चौकी प्रभारी दान सिंह मेहता के अनुसार कार चालक वीरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वे सभी लोग सोमेश्वर अपने घर से गुरुग्राम को जा रहे थे। रानीबाग के पास अचानक कार का ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते कार को दीवार से टकराकर रोकना पड़ा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुग्राम में वीरेंद्र टैक्सी चलाता है, इसलिए लॉकडाउन में छूट के बाद वह काम करने के लिए परिवार सहित वापस जा रहा था।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440