ऐंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, दूसरा घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। निकटवर्ती कुआंवाला में देर रात ऐंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात डोईवाला थाने में यह सूचना आई कि कुआंवाला के पास एक एंबुलेंस का एक्सीडेंट हो गया है।  इस सूचना पर चौकी हर्रावाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मुआयना किया। मौके पर दो लोगों में से एक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पवन पुत्र काशीराम निवासी ग्राम भडाज तहसील ऊंखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में की गई है। जबकि एम्बुलेंस सवार दूसरे घायल गौतम पुत्र गोविंद निवासी ग्राम करो कि पोस्ट डेढ़ा, तहसील ऊंखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग को मामूली चोटें आयी थी।  जिसे 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी ऐंबुलेंस को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया और कब्जे में लेकर चौकी लाया गया। बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस 108 रुद्रप्रयाग से देहरादून सर्विसिंग के लिए आई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440