समाचार सच, देहरादून। यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा सिटी पेट्रोल यूनिट में समयावधि पूर्ण कर चुके कर्मियों को मूल तैनाती वापस किये जाने की प्रक्रिया वर्तमान समय में प्रचलित है। जिनके स्थान पर अन्य कर्मियों को साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया जायेगा। चयन के पश्चात चयनित सीपीयू कर्मीयों को यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड स्तर से एक माह का प्रशिक्षण कराया जायेगा। इसके साथ-साथ सीपीयू कर्मीयों के दुर्व्यवहार की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यातायात निदेशालय स्तर से सीपीयू कर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया जायेगा।
आज केवल खुराना पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि सीपीयू में बदलाव के साथ नये सीपीयू कर्मियों को उत्तराखण्ड की यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड की यातायात व्यवस्था को और किस तरीके से सुद्वढ़ बनाया जा सकता है इसके बारें मे बेहतर प्रशिक्षण कराया जायेगा। सीपीयू कर्मियों को यातायात प्रबन्धन, तकनिकी एवं मोटरवाहन अधिनियम की जानकारी एवं स्ट्रीट क्राईम से सम्बन्धित जानकारी दी जायेगी। साथ ही आमजन से कैसा व्यवहार करना चाहिये इसके सम्बन्ध में भी अवगत कराया जायेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












