एक बजे के बाद पसरा सड़क पर सन्नाटा

खबर शेयर करें
छायाकार: रोहित यादव

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी को लेकर शासन प्रशासन ने आवश्यक सामग्री की दुकाने खुलने का वक्त सुबह 7 से दिन में 1 बजे तक तय किया है। हॉलाकि शनिवार होने से यहां पर साप्ताहिक बंदी रहती है, लेकिन लोग आवश्यक खरीददारी करते देखें गये। वहीं दिन में एक बजने पर पुलिस ने कमान फिर संभाल ली और सड़कों पर एक बार फिर सन्नाटा छा गया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

गौरतलब है कि शासन प्रशासन ने पहले 7 बजे से 10 बजे तक का समय तय किया गया था। इसके बाद सरकार ने इसे बढ़ाकर 1 बजे तक तक कर दिया था। पूर्व में जैसे ही घड़ी दस बजाती थी वैसे हही सड़के सूनी हो जाती थी। इधर अब एक बजे की सीमा तय होने के बाद फिर से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। सड़क पर इधर उधर पुलिस व प्रशासन के प्रतिनिधि देखे गये। इस दौरान जिसके घर सड़क के आस-पास था वे अपने घर की खिड़कियों से झांकते नजर आये।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

हालांकि आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने वाले वाहन मसलन गैस की गाड़ियां सड़क पर देखी गयी। हालांकि कहीं-कहीं पर लोगों की समस्याएं हुई। उधर पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा बाजार खुलने के दौरान खरीददारी कर रहे लोगों को सोशन डिस्टैनसिंग एवं सतर्कता बनाने को जागरूक करते देखे गये।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440