प्याज ही नहीं छिलकों के भी हैं अद्भुत फायदे, जान लेंगी तो फेकेंगी नहीं बल्कि तिजोरी में रखेंगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारतीय व्यंजन प्याज के बगैर अधूरे हैं. हमारे यहां सब्जी में प्याज का इस्तेमाल ज्यादातर किया जाता है. प्याज के बिना सब्जी का मजा नहीं आता. आपने देखा होगा कि प्याज के छिलकों को बाहर फेंक दिया जाता है. अगर हम ये कहें कि ये छिलके हमारी स्किन और सेहत के लिए फायदेमंद हैं तो आपको एकदम से यकीन नहीं होगा. हम इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि प्याज के छिलकों को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्किन एलर्जी से बचाएगा प्याज का छिलका
स्किन एलर्जी से बचने के लिए प्याज के छिलकों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी से रोजाना मुंह धोएं। कुछ दिनों में आप ही खुद फर्क महसूस करेंगे।

दाग-धब्बे हटाए
चेहरे पर दाग-धब्बे होने पर आप किसी भी तरह की क्रीम का प्रयोग करने की जगह प्याज के छिलकों का पेस्ट चेहरे पर लगा लें। चेहरे पर प्याज के छिलकों का पेस्ट लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे सही हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

फ्लेवर की तरह करें इस्तेमाल
प्घ्याज के छिलके को भूनकर ग्राइंड कर लें. इस पाउडर का इस्तेमाल खाने का जायका बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इससे खाने में हल्का सा फ्लेवर आ जाता है।

गले के लिए फायदेमंद
आपका गला खराब हो जाए तो आप प्याज के छिलकों को गर्म पानी में उबालें, फिर इस पानी कोठंडा कर पी लें। गले से संबंधित परेशानियों में प्याज की यह अनोखी चाय बेहद लाभकारी होगी।

बड़े कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
इसके लिए आपको प्याज के छिलकों को पूरी रात पानी में भिगोकर रखना है और सुबह इस पानी को पीना है। इसका स्वाद आपको जरूर अच्छा नहीं लगेगा, इसलिए आप चाहें तो इसमें शहद या चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं। रोजाना इसके सेवन से आपको कुछ दिनों में फर्क जरूर नजर आएगा है।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बालों को बनाए खूबसूरत
बालों को खूबसूरत बनाने के लिए प्याज के छिलकों का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

एलर्जी को करता है दूर
शरीर में एलर्जी हो जाती है जिस वजह से शरीर में खुजली हो जाती है। इसके लिए प्याज का छिलका काफी फायदेमंद रहता है। प्याज के छिलके का पानी अपनी शरीर पर लगा लें और फिर उसे साफ कर लें। करीब दो से तीन के अंदर प्याज के पानी से शरीर को साफ करने से एलर्जी कम होने लगेगी।

तो उम्मीद है कि आप इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद अब प्याज के छिलकों को फेंकेगे नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440