समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट्टा पर्ची व नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। भाटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिस को सूचना मिली कि जजी कोर्ट के पास एक सट्टेबाज ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल फोन, 8440 रूपए की नगदी आदि बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


