समाचार सच, हल्द्वानी। पिज्जा ऑनलाइन आर्डर करना महिला को महंगा पड़ गया। साईबर ठगों ने पांच रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर पिज्जा बुक करने को कहा और चंद मिनटों में ही खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएमटी कॉलोनी, डहरिया निवासी कमला जोशी पत्नी कमलेश कुमार के अनुसार उसने बीती शाम डोमिनोज से पिज्जा मंगवाने के लिए ऑनलाइन नंबर पर बात की। बात करने वाले व्यक्ति ने उसे यह बताया कि वह पिज्जा के लिए पांच रूपये की ऑनलाइन बुकिंग करें। इस पर उसने पांच रूपये अपने बैंक खाते से ट्रांसफर कर दिए। इसके पांच मिनट बाद ही अलग-अलग किश्तों में महिला के खाते से 60 हजार की रकम उड़ा ली गई। महिला का कहना है कि उसके पास पैसे निकालने की ओटीपी तक नहीं आई। खाते से रकम गायब होने के मैसेज देखकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
तो नहीं चेत रहे हैं लोग
हल्द्वानी। आये दिन इस प्रकार के मामले घटित हेाते हैं और पुलिस इस मामले में लोगों को सचेत करती भी आयी है। लेकिन लोग इस मामले में चेतने को तैयार नहीं हैं। आजकल साइबर ठगों ने भी ठगने के तमाम उपाय इजाद कर लिये हैं। हालाकि इस मामले में आये दिन लोगों को सचेत िकिया जाता है। इसके बावजूद यहां के लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
स्मार्ट होना भी पड़ता है महंगा
हल्द्वानी। आजकल लोग स्मार्ट बनने के चक्कर में आनलाइन सामान मंगा तो लेते हैं लेकिन वे इस बात का ख्याल नहीं रखते हैं कि कोई उनके साथ ठगी भी कर सकता है। वे जल्दीबाजी में अपना नम्बर तो बता देते हैं लेकिन बाद में ठगी हो जाने पर फिर हाथ मलते रह जाते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


