एक जुलाई से शुरू होगी आनलाइन पढ़ाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नए शैक्षिक सत्र 2021-22 के पहले तीन महीनों में न तो सरकारी स्कूल खुले और न ही छात्र-छात्राओं को आनलाइन पढ़ाई नसीब हुई। अब अगले माह जुलाई से छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल भले न खुलें, लेकिन सरकार आनलाइन पढ़ाई की शुरुआत करने जा रही है। स्कूल खुलने के लिए हालत सामान्य होने तक शिक्षक आनलाइन पढ़ाई कराएंगे। इस संबंध में शासन से जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रदेश में करीब साढ़े सोलह हजार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं तीन महीने से पढ़ाई से दूर हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से फैलने के कारण सरकार ने छात्र-छात्राओं की आनलाइन पढ़ाई का बंदोबस्त भी नहीं किया। अब कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा भी जताया जा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों के दरवाजे अब भी खुलने नहीं जा रहे हैं। हालांकि यह भी तय किया जा चुका है कि 30 जून तक घोषित ग्रीष्मावकाश को आगे बढ़ाया नहीं जाएगा।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि एक जुलाई से आनलाइन पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को हो रहे नुकसान को कम किया जा सकता है। शिक्षकों को स्कूलों में बुलाया जा सकता है। आनलाइन पढ़ाई का लाभ सरकारी स्कूलों के ज्यादा बच्चों को मिले, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ भी वार्ता होगी। इस बारे में विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440