समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में अब विवाह समारोहों में अब 50 लोग ही शािमल हो पायेंगे। राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रविवार को उक्त आदेश जारी कर दिए हैं।
गौरतलब है कि देश के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना ग्राफ जिस तेजी के साथ चढ़ रहा है। सरकार भी कोरोना इस चेन को तोड़ने के लिये हर कोशिश कर रही है। रविवार को कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत विवाह समारोह में अब सिर्फ 50 लोग ही भागीदारी कर पायेंगे। जिलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कर्फ्यू लगाने या कड़े नियम बनाने के लिए जिलाधिकारी अधिकृत होंगे, लेकिन यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उद्योग भार वाहन, निर्माण कार्य और आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से चलती रहें। जिन लोगों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया है, रिपोर्ट आने तक वे खुद को आइसोलेट करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















