झूठ की रेत पर महल बनाने वाले भाजपा की रीति और नीति में सिर्फ अखंड पाखंड : हरीश रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलछीना, सोमेश्वर, चौखुटिया में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इधर लालकुआं में भी जनसंपर्क व बैठक कर क्षेत्र के लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

धौलछीना में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया और जब विदाई की बेला आई तो वादों का पिटारा खोल दिया। झूठ की रेत पर महल बनाने वाले भाजपा की रीति और नीति में सिर्फ अखंड पाखंड है, कुछ और नही! साफ है, कांग्रेस को उत्तराखंडवासियों से मिल रहा अपार स्नेह और आशीर्वाद देखकर भाजपा बिलबिला गयी है। आपसे किया हर वादा पूरा करूँगा। रोजगार और अधिकार के लिए चुनिए कांग्रेस सरकार।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवरात्रि में कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी समस्याओं के अनुसार कर सकते हैं

उन्होंने कहा कि उनकी तीन साल की सरकार ने 32,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार पांच साल में 3200 को भी नौकरी नहीं दे सकी। अगर भाजपा उन 3,200 लोगों की लिस्ट दिखा दे जिन्हें उसने रोजगार दिया हो, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने सरकार बनने पर पांच साल में चार लाख रोजगार देने का वादा किया।

सोमेश्वर में हरीश रावत ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो कन्या धन, गौरा देवी, नंदा देवी योजना समेत 21 तरह की पेंशन योजनाओं को लागू करेंगे। शादी विवाह के समय मंगल गीत गाने वाली 40 साल से ऊपर आयु की महिलाओं के लिए, विधवा बेटियों के लिए भी पेंशन योजना लागू की जाएगी। गर्भवती महिला,ओं के लिए पौस्टिक योजना और छोटे बच्चों, बुजुर्गों के लिए पोषाहार योजना चलाई जाएगी। लावारिस पशुओं के लिए गोशालाएं बनाईं जाएंगी। बंदरों की समस्याओं से भी लोगों को निजात दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें -   “बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन! नैनीताल में 9 करोड़ की वसूली के लिए ऊर्जा निगम सख्त”

चौखुटिया में अगनेरी मंदिर के निकट कांग्रेस आयोजित सभा में हरीश रावत ने हर घर तक शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सीएचसी के उच्चीकरण की बात कही। कहा कि उनके पास चौखुटिया, गैरसैंण व द्वाराहाट के विकास की कार्ययोजना है कांग्रेस की सरकार बनने पर योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने सरकार बनने पर सौ यूनिट बिजली मुफ्त में देने सहित कई लोक लुभावने वादे भी किए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440