अल्मोड़ा में शुरू होगा कलेक्ट्रेट तक सिटी बसों का संचालन, ई-टिकटिंग की व्यवस्था होगी चालू

खबर शेयर करें

काठगोदाम सर्किट हाउस में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आरटीए, अल्मोड़ा की बैठक में वाहनों के संचालन सहित अन्य प्रस्ताव पर दी गई अनुमति

समाचार सच, हल्द्वानी/अल्मोड़ा। शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आर टी ए, अल्मोड़ा की बैठक हुई जिसमें अल्मोड़ा सिटी में कलेक्ट्रेट तक बस सेवा, बसों में ई टिकटिंग, व्यवसायिक दो पहिया वाहनों के परमिट, 27 नवनिर्मित मोटर मार्ग पर वाहनों के संचालन सहित अन्य प्रस्ताव पर अनुमति दी गई

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि अल्मोड़ा शहर का घनत्व काफी बढ़ गया है। पहाड़ का भौगोलिक परिवेश इस प्रकार है कि सभी मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती। ऐसे में व्यवसायिक टू व्हीलर टैक्सी के लिए ठेका परमिट की अनुमति सचिव आरटीए को दी गई है जो कि काफी हद तक लाभकारी होगा। साथ ही अब कलेक्ट्रेट में आम जन अपने कार्यों के लिए आसनी से आवाजाही कर सकेंगे, इसके लिए बैठक में विधिवत सिटी बस संचालन की अनुमति दी गई। सदस्यों ने सुझाव दिया की बस सेवा को धारानौला तक चलाया जाए जिसके संबंध में समिति को सर्वे कर अग्रिम बैठक में प्रस्ताव रखने को कहा।

यह भी पढ़ें -   शनि जयंती 2026: जानते हैं एक ऐसे आसान से उपाय के बारे में जो आप शनि जयंती के दिन आराम से कर सकते है

आयुक्त ने कहा कि अल्मोड़ा संभाग में ई टिकटिंग व्यवस्था चालू होने से सुशासन बढ़ेगा, पारदर्शिता भी आएगी। वही, किसी कारणवश दुर्घटना होने पर उपभोक्ता को इंश्योरेंस का क्लेम भी मिल पाएगा। बैठक में अल्मोड़ा की 04, बागेश्वर की 04 और पिथौरागढ़ की 19 नवनिर्मित मार्गों को आरटीए से अनुमति मिली है। अब इन सभी मार्गों पर वाहनों का संचालन हो पाएगा।

यह भी पढ़ें -   क्यों शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर पूजा नहीं करते आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

आयुक्त ने कहा कि के एम ओ यू की बसों के प्रबंधन को लेकर काफी शिकायतें मिलती रहती है जिसमें यह मामला काफी संज्ञान में आया है कि कई चालक एक ही रूट पर चलते है जबकि सभी को रोस्टर के अनुसार समान अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए आयुक्त ने के एम ओ यू को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। और सभी बसों का रोस्टर बनाकर उसी अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए जिससे सभी को समान अवसर मिल सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440