नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 2 जून से होगा शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 2 जून से शुरू हो जायेगी। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस बीमारी के चलते विगत 21 मार्च से सभी ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। बीते दिवस इज्जतनगर मंडल के आला अधिकारियों ने काठगोदाम व हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उक्त ट्रेन के संचालन से पहले सभी तैयारी पूरे करने के निर्देश दिये है।

मंडल की सीनियर डीसीएम नीतू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विकास सिंह व आरपीएफ कमाडेंट अमिताभ ने स्टेशन के अधिकारियों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए यात्रियों के प्रवेश व निकासी के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये है। इधर टिकट रिफंड मामले पर बोलते हुए स्टेशन सीनियर डीसीएम नीतू ने कहा कि यात्री तय तिथि पर ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, ताकि भारत सरकार के जारी गाइडलाइन का पालन हो सके।

यात्रा की तिथि के यात्रियों को कब मिलेगा रिफंड
यात्रा की तिथि रिफंड की तिथि
22 से 31 मार्च 25 मई से
1 से 14 अप्रैल 1 जून से
15 से 30 अप्रैल 7 जून से
1 से 15 मई 14 जून से
16 से 31 मई 21 जून से
1 से 30 जून 28 जून से

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440