विपक्ष कर रहा है जनता में भ्रम फैलाने का कार्य : प्रदीप बिष्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने वैश्विक महामारी को संकट के समय में अवसर ना बनाने की नसीहत विपक्ष को दी। उन्होंने कहा कि महामारी में देश की जनता का सहयोग करें यदि सहयोग नहीं कर सकते हैं तो भ्रम फैलाने व मनोबल गिराने का कार्य न करें।
उन्होंने कहा कि पिछले संक्रमण की लहर पर जहां विपक्ष ने लॉकडाउन को गैरजरूरी बताया और इस बार जरूरी बताया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भाजपा द्वारा लगातार सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। उसी क्रम में जिला नैनीताल में भी इस वैश्विक महामारी में पिछले 27 अप्रैल से आज तक जनता को राहत पहुंचाने के लिए संगठन के लगभग 130 औसतन कार्यकर्ता जागरूकता अभियान में लगे हुए हैं। टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए औसतन 140 कार्यकर्ता, अपने बूथों को कोरोना मुक्त बनाने के लिए औसतन 145 कार्यकर्ता, बुजुर्गाे की सेवा के लिए औसतन 70 कार्यकर्ताओं के लगने के साथ-साथ पूरे जिले में अब तक 12741 मास्क व 180 घरों में भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा चुका है। इसके साथ ही इमरजेन्सी सेवा के लिए तीन पदाधिकारीयों के नम्बर दिये गये हैं। प्लाज्मा देने हेतु प्रेरित करने एवं उनकी सूची लगातार बनाई जा रही हैं। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा लगातार नैनीताल जिले को अस्पताल, दवाईयां, ऑक्सीजन इत्यादि की व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए स्वयं नजर रख रहे हैं, तो वहीं सांसद अजय भट्ट क्षेत्र की स्थितियों को लगातार मुख्यमंत्री व केन्द्रीय नेताओं तक पहुंचा कर राहत दिला रहे हैं। साथ ही जिले को काबीना मंत्री बंशीधर भगत लगातार स्थितियों पर नजर रख कठनाईयों को दूर कर रहें हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440