पुतला दहन कर किया डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन का विरोध

खबर शेयर करें

क्रांलोस, पछास, भाकपा माले व किसान महासभा ने कहा : ट्रंप की यात्रा स्वागतयोग्य नहीं

समाचार सच, हल्द्वानी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन का कई संगठनों ने विरोध किया है। उन्होंने सोमवार को बुद्ध पार्क में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने डोनाल्ड ट्रंप को साम्राज्यवाद का चेहरा बताया। कहा कि साम्राज्यवाद का इतिहास देशों को गुलाम बनाने, उनके संसाधनों को लूटने का इतिहास रहा है। उनकी यह यात्रा भी साम्राज्यवादी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लूट की खुली छूट को और बढ़ाने के लिए ही है। आज अनेकों बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत को लूट रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि यह वही डोनाल्ड ट्रंप हैं जो नस्ल विरोधी, अप्रवासी विरोधी और महिला विरोधी किरदारों का खुलेआम प्रदर्शन करते रहे हैं। कहा कि उनकी यह यात्रा आगामी राष्ट्रपति चुनाव जिताने के लिए माहौल बनाने की है। उनकी यह यात्रा स्वागतयोग्य नहीं है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के पीपी आर्या, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रजनी जोशी, भाकपा माले के कैलाश पांडे, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी, मोहन मटियाली, उमेश पांडे, महेश, शेखर, जीवन पाठक, उमेश चंदोला समेत कई लोग शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440