कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर : डंगवाल

खबर शेयर करें

विभिन्न संगठन जुड़े रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का सम्मान समारोह काठगोदाम डिपो में आयोजित किया गया। जिसमें रोडवेज के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े दर्जनों कर्मचारियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण क

परिषद के कुमाऊं क्षेत्र की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम डंगवाल ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहता है। साथ ही कर्मचारियों की छोटी से लेकर बड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान का प्रयास किया जाता है। जिसके चलते कर्मचारियों में संगठन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और वह संगठन में शामिल हो रहे हैं।
इस दौरान इस दौरान कर्मचारी नेता आरएस नेगी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने परिषद के प्रति आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में सुभाष मिश्रा, गंगेश्वर सिंह, विजय चौहान, संजीव कुमार, हरीश पंत, पूरन सिंह नेगी, राजेश कोहली, नवल किशोर, नवीन पांडे, रवींद्र प्रसाद, जहांगीर खां, युनूस खान, हेम कविदयाल, मलूक सिंह, आशीष कुमार, चंदन मंडल, दिलीप कुमार, मनोज बिष्ट, सुरेंद्र गहलौत, अतुल शुक्ला, धन सिंह रजवार, प्रगट सिंह, मनोज बिष्ट, मोहन लाल, जोगेंद्र राम, राजीव रस्तोगी, अरविंद कुमार, बलविंदर सिंह, रणवीर सिंह आदि शामिल हैं। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष जगमोहन, प्रांतीय संगठन मंत्री शंकर सिंह, जगदीश कांडपाल, संजय वर्मा, श्याम सिंह शाही, संजय चौधरी, बीडी सांगुड़ी, प्रमोद बर्गली, मनोज मनराल, विजय जीना, भास्कर मिश्रा, चंद्रशेखर छिमवाल, पुष्कर बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, किशन लाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष आन सिंह जीना व संचालन क्षेत्रीय मंत्री भूपेंद्र अधिकारी ने किया।

यह भी पढ़ें -   पांचवें बुढ़वा मंगल 2026: आज शाम बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग, हनुमत कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440