संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलों की कार्यकारिणी का गठन फरवरी माह में होगा पूरा : नवीन वर्मा

खबर शेयर करें

प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश, कार्यकाल समाप्त होने जिले की इकाईयों के चुनाव मार्च तक पूरे करवायें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि हमारे विशाल संगठन की प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी जिलों की कार्यकारिणी का गठन फरवरी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

जारी बयान में श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश के जिलाध्यक्षों को कहा गया है कि वे अपने जिले की उन इकाइयों का चुनाव अवश्य करा लें जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। हमारे रुड़की इकाई ने रुड़की नगर कार्यकारिणी का चुनाव मार्च माह में कराने के संकेत दिए हैं जबकि रुद्रप्रयाग, गोचर, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी में चुनाव हो चुके हैं। ऊधमसिंह नगर की कुछ इकाइयों और हल्द्वानी महानगर में भी शीघ्र नई कार्यकारिणी के चुनाव होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल

उन्होंने बताया कि मार्च के मध्य में प्रान्तीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रुड़की में जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। काशीपुर में अश्श्वनी छावडा के नेतृत्व में शपथग्रहण समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 15 जुलाई 2026: आज बदल सकती है किस्मत! जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

श्री वर्मा ने बताया कि रुद्रप्रयाग, गोचर में 1 मार्च को नगर इकाइयों का शपथग्रहण है इसी क्रम में 2मार्च को पौड़ी जिले का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ संरक्षक बाबू लाल गुप्ता जी, संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल जी, संयुक्त प्रभारी उत्तराखंड हर्षवर्द्धन पाण्डे तथा चमोली से प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा उनके साथ चलेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440