समाचार सच, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आश्रय सेवा समिति वृद्ध आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस निःशुल्क घ्शिविर में बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन व कैल्शियम की जांच की गई साथ ही उन्हें वस्त्र व खाद्यान्न भी वितरित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने महिला दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि आज महिलाएं आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। साथ ही महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी हो रही हैं। लेकिन अभी भी इसके प्रति और अधिक जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। आश्रय सेवा समिति की अध्यक्ष कनक चंद ने बदलते समय के हिसाब से संतानों ने अपनी मां को महत्व देना कम कर दिया है। कार्यक्रम में डॉ पूनम शाह महेश ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहां फाउंडेशन उपाध्यक्ष अरुण टंडन, सचिव सुमन पाठक, उपसचिव रितांबरा वर्मा, मनोज जौहरी, कमल शर्मा, अनिल आर्य, हेम उपाध्याय, सुनीता जोशी, रेनू कांडपाल, मीरा मेहता, मोनिका मित्तल, स्वाति, अर्पण, हेमंत राजपूत आदि ने सहयोग दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












