सैनिकों के कारण ही हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं : साहू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को जिला कांग्रेस महामंत्री हेमन्त साहू द्वारा भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों की वजह से हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है। हम सबको इनके कठिन परिश्रम व बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए कि हम सब इन्हीं की वजह से सुरक्षित हैं। डीके पार्क में शहीद स्मारक में हल्द्वानी के बिशन सिंह व देहरादून निवासी राजेन्द्र सिंह नेगी उत्तरी कश्मीर में शहादत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया तथा शहीद पार्क में कैंडल जलाकर दोंनो वीर शहीदों श्रद्धाजंलि दी।
श्रद्धाजंलि देने वालों में पंकज कश्यप, दीपा खत्री, शरिक खान, फरमान अली, नंदिनी खत्री, हिमांशु दिवाकर, सचिन राठौर, गोविन्द मिस्त्री, मो.हनीफ आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440