ऑक्सीजन वाहनों को मिलेगी पुलिस स्क्वार्ट: एसएसपी प्रियदर्शिनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने ऑक्सीजन वाहनों के साथ पुलिस स्क्वार्ट तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश पर अब ऑक्सीजन प्लांट से हल्द्वानी के अस्पतालों में बनाये गये ग्रीन कोरिडोर में समय से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए ऑक्सीजन सप्लाई वाहन के साथ पुलिस स्क्वार्ट तैनात रहेगा। एसएसपी ने प्लांट से हल्द्वानी तक आने में रूट में पड़ने वाले समस्त थाना-चौकी प्रभारी व यातायात निरीक्षक तथा सीपीयू को निर्देश दिए हैं कि ऑक्सीजन वाहनों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि ऑक्सीजन वाहन जाम में न फंसने पाए। जिसके लिए यातायात नियंत्रित भी किया जाए। ताकि ऑक्सीजन वाहन को अस्पतालों तक पहुंचने में कम समय लगे और मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता समय पर हो सके।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440