महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने नगर के वार्ड नंबर 4 में विधान सभा समन्वयक मनोज सिंह पटेल के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल व पार्षद दीपा बिष्ट के संचालन में पद यात्रा निकाली।

विवेकानंद स्कूल से शुरू हुई पदयात्रा पूरे वार्ड में घूमी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली इस सरकार ने जनता को बुरे दिन दिखाने का काम किया है। आज महंगाई डायन से डायनासोर का रूप ले चुकी है। आम जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। लेकिन सरकार एक मदमस्त हाथी की भांति चल रही है। उसे जन सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में नियम तोड़ने वाले होमस्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 150 का पंजीकरण रद्द

कांग्रेस एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता आजिज आ चुकी है। इस सरकार ने जहां महंगाई चरम पर पहुंचाई है। वहीं बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ा दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते आए दिन युवा आत्महत्या जैसे कदम उठाने को विवश हो रहे हैं। सरकार जनहित में कार्य करने के बजाय महज कोरी घोषणाएं करने का काम कर रही है। जनता अब इस सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

समन्वयक मनोज सिंह पटेल ने भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाई। कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को और अधिक मुखरता के साथ उठाएगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, दीपक बल्यूटिया, एनबी गुणवंत, ललित जोशी, हुकुम सिंह कुंवर, जगमोहन चिलवाल, हाजी सुहेल, नरेश अग्रवाल, गुरप्रीत प्रिन्स, देव जोशी, राजेंद्र बिष्ट, मयंक भट्ट, सौरभ भट्ट, संदीप भैसोड़ा, हिमांशु जोशी, हृदयेश कुमार त्रिलोक कठायत, मुन्ना पांडे, एडवोकेट ब्रिजेश बिष्ट, दीपा बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, सीएम पांडे, सीमा, मीरा मेहता, अलका आर्या, बबीता उप्रेती, किरन, खुशी, सोनी मेहरा, विनीता, हिमानी आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440