रूद्रपुर में बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूद्रपुर। उधमसिंहनगर जनपद से दुखद खबर सामने आई है। यहां रूद्रपुर (Rudrapur) में सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत (Death) हो गयी। जहां घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से पीलीभीत (pilibhit) के ग्राम अटकटा थाना बरखेड़ा निवासी रवि कुमार यहां ट्रांजिट कैम्प के ठाकुरनगर में रहता है। मंगलवार शाम रवि कुमार पीलीभीत से पत्नी को बाईक से वापस रूद्रपुर लौट रहा था इसी दोरानपुलभट्टा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे बाइक में पीछे बैठी सरिता छिटककर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन से की चपेट में आने से सरिता की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Painful death of a woman riding a bike in a road accident in Rudrapur

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440