आज 11 दिसम्बर 2025 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ११ दिसम्बर २०२५ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २६ गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ७/१ बजे सूर्यास्त ५/९ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति तथा नए कार्य की शुरुआत संभव है। सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। अचानक यात्रा और रोजगार में परिवर्तन के योग हैं।

मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। राजनीति में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

यह भी पढ़ें -   भारतीय भाषाएँ राष्ट्रीय चेतना की धुरी हैंः कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

कर्क राशि
घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक गतिविधियों में खर्च बढ़ेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यापार में संघर्ष रह सकता है। श्रीगणेश जी की आराधना लाभकारी होगी। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।

कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव कम होगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। नौकरी में उन्नति व बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन स्थिति सुधरेगी। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, पर संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ का योग है। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   ताड़पत्र तमिलनाडु और केरल के कुछ लोगों के पास पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित, जिससे जान सकते हैं अपना भूत और भविष्य

धनु राशि
घर-परिवार में खुशियाँ आएँगी। संतान पक्ष से राहत मिलेगी। सम्मान में वृद्धि संभव है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। करियर में सकारात्मक समाचार मिलेगा।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यर्थ यात्रा से बचें।

मीन राशि
फालतू विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440