समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २७ जनवरी २०२६ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु मकरार्क १४ गते माघ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ७/८ बजे सूर्यास्त ५/४१ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक
मेष राशि
धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा और नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। राजनीति में अस्थिरता रह सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। श्री गणेश जी का स्मरण लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और नई योजनाएं बनेंगी।
तुला राशि
स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे समाधान मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में लाभ के संकेत हैं।
मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। करियर में अच्छी खबर मिलेगी।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा संभव है।
मीन राशि
व्यर्थ विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा और पूजा-पाठ में व्यस्तता बनी रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



