पंचायत घर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त, जेई की मौत

खबर शेयर करें


समाचार सच, चमोली। चमोली में पोखरी के ताली-कंसारी गांव में मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे अतिवृष्टि से एक पंचायत घर क्षतिग्रस्त हो गया। यहां सो रहे  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के जेई मयंक सेमवाल (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी बैनोली, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग को गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि घटना में अनिल नेगी, निवासी नौली, पोखरी, जयपाल सिंह, जिला सिरमोर, हिमाचल प्रदेश और रमेश राणा निवासी- बांसगढ़ी, जिला वर्धा नेपाल घायल हो गए। घायलों का उपचार सास्वा केंद्र पोखरी में चल रहा है। इन दिनों यहां ताली-कंसारी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, इसी कार्य के चलते जेई समेत मजदूर पंचायत घर में निवास कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   महाराष्ट्र के शायर बेताब पहुंचे हल्द्वानी, 8 फीट 10 इंच लंबी जुल्फों वाली रेनू धारियाल से की खास मुलाकात, पढ़ी शानदार शायरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440