कोरोना के बढ़ते मामलों से फिर दहशत, उत्तराखण्ड के सीएम तीरथ कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने खुद को डॉक्टर की निगरानी मे आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और जांच कराने की अपील की। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे के सीएम में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीते दिनों सीएम तीरथ सिंह रावत अलग-अलग जनपदों के भ्रमण पर भी रहे। हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही उन्होंने कुंभ के कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान वे कइयों के संपर्क में रहे। इसके साथ ही सीएम नैनीताल जिले के रामनगर में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ऐसे में चारों ओर हलचल है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर सभी को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी है। साथ ही ये भी अपील की है कि इस बीच जो भी उनके संपर्क में आया है वे पूरी तरह से सावधानी बरते और कोरोना वायरस संक्रमण की जांच अवश्य कराएं। गौरतलब है कि आज से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दिल्ली दौरा प्रस्तावित था। अपने तीन दिवसीय इस दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते थे।
देश में एक बार से कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश में हर रोज कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना के दैनिक मामले फिर से 50 हजार की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46,951 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 212 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले सवा तीन लाख के पार पहुंच चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 16 लाख 46 हजार 81 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 11 लाख 51 हजार 468 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 34 हजार 646 हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1 लाख 59 हजार 967 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना महामारी के खिलाफ जीती हुई बाजी को छह राज्य खतरे में डालते नजर आ रहे हैं। 80 फीसद से ज्यादा नए मामले इन्हीं राज्यों से मिल रहे हैं। छह राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। रविवार को 93.14 फीसद नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए। इनमें महाराष्ट्र (27,126), पंजाब (2,578), केरल (2,078), कर्नाटक (1,798), गुजरात (1,565) और मध्य प्रदेश (1,308) शामिल हैं। पिछले एक दिन के दौरान छह राज्यों में 86.8 मौतें हुई हैं, इनमें महाराष्ट्र (92), पंजाब (38), केरल (15), छत्तीसगढ़ (11), तमिलनाडु (8) और केरल (7) शामिल हैं। देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 25,559 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर 2.87ः हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 21,180 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 95.75ः हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.37ः है। देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 23.40 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21 मार्च, 2021 तक 23,44,45,774 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,80,655 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं। इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 4 करोड़ 50 लाख 65 हजार 998 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 4,62,157 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।
देश में कोरोना के की बढ़ती रफ्तार ने एक बर फिर डराना शरू कर दिया है। तेजी से बढ़ रहे मामलों को द्खते हुए कई राज्यों ने पाबंदियों की घोषणा की है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश ने कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया है, तो पंजाब और गुजरात ने नाइट कर्फ्यू। इसके अलवा कई राज्यों ने महामारी की रफ्तार को रोकने के लिए एहतियातन स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का सुक्षाव दिया गया है। कई राज्यों ने बोर्ड परिक्षाओँ को भी आगे बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के मामलों में भारी उछाल के बीच भूपेश बघेल सरकार ने सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्रों को परीक्षाओं के बिना पदोन्नत करने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। राजस्थान सरकार ने कहा है कि राज्य में अगले आदेश तक सभी प्राथमिक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 मार्च से राज्य में प्रवेश करने वाले आगंतुकों को आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। शहर के सभी नगर निगमों के क्षेत्रों में 22 मार्च से रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर के सरकारी व निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। हालांकि, इस दौरान आानलाइन पढ़ाई होगीऔर सभी प्रकार की परीक्षाएं, जिनमें प्रतियोगी परीक्षाएं भी शामिल हैं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। पुडुचेरी में भी कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 22 मार्च से 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। स्कूली शिक्षा निदेशककी ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह आदेश राज्य बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा। वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब ने भी कोरोना महामारी की रफ्तार को रोकने के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। पंजाब सरकार ने 31 मार्च तक स्कूलों और सभी शिक्षण संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया है। गुजरात में 10 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि महाराष्ट्र के पुणे में 31 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनेगी भक्ति और आध्यात्म की नगरी, 5 जून को शुरू होने वाली 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440