पंतनगर इंडस्ट्रीयल स्टेट अब जाना जायेगा पूर्व सीएम एनडी तिवारी के नाम से, सीएम धामी ने की घोषणा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अब पंतनगर इंडस्ट्रीयल स्टेट पूर्व सीएम स्व0 नारायण तिवारी के नाम से जाना जायेगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रीयल स्टेट) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के नाम पर रखने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के सपूत स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में सदैव उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया उस समय स्व. नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री थे। पंडित तिवारी जी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नव सृजित उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर इंडस्ट्रीयल स्टेट का नाम उनके नाम पर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ 22 से, चार दिशाओं से निकलेगी यात्रा; हल्द्वानी समेत कई क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440