कूड़े के ढ़ेर में नवजात शिशु फेंकने वाले निकले माता पिता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कचरे के डिब्बे में नवजात शिशु को फेकने वाला शिशु का पिता निकला, पुलिस ने पिता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को थाना रायपुर पर सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक से मालदेवता की ओर रखे कचरे की डिब्बे के पास झाडियों में एक 2-3 दिन का बच्चा ग्रे कलर के बैग के अन्दर पडा है। उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु जिसके होंठ कटे हुए थे, को इलाज हेतु रायपुर अस्पताल ले जाया गया। जिसे डॉक्टरों द्वारा इलाज हेतु दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायपुर पुलिस द्वारा नवजात शिशु को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवजात शिशु के बारे पुलिस द्वारा अथक प्रयास करने पर जानकारी मिली कि नवजात शिशु का जन्म से होंठ कटा हुआ था, जिसका जन्म 16 जनवरी को दून मेडिकल कालेज में हुआ था।

अस्पताल के अभिलेखों में नवजात शिशु के पिता गिरीश भण्डारी व माता श्रीमती नीरजा निवासी शक्ति विहार रायपुर देहरादून प्रकाश में आया। नवजात शिशु के परिजन 17 जनवरी को नवजात शिशु को कही और इलाज कराने के नाम पर अस्पताल से ले गये थे। नवजात शिशु के माता-पिता द्वारा नवजात शिशु की जिन्दगी को खतरे में डालकर नवजात शिशु को एक बैग में डालकर कचरे के ढेर के पास झाडियों में फेंककर नवजात शिशु का परित्याग किया गया था, जिसका सुराग पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मिला। उक्त सम्बन्ध में नवजात शिशु के माता पिता के विरूद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध सख्या 30/2024 धारा 317 भादवि पंजीकृत किया गया है। वर्तमान में नवजात शिशु का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवजात शिशु की देखबाल हेतु थाना रायपुर से महिला पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440