समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गये लॉकडाउन के दौरान गरीब, असहाय, निर्धन लोगों को जहां एक ओर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है वहीं कार्य न होने की वजह से भुखमरी के कगार तक की नौबत आ गयी है इसी के चलते परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उक्त समस्याओं से उत्पन्न परेशानियों को देखते हुए प्रभावित कुष्ठ आश्रम के 46 परिवारों की जरुरत को ध्यान रखते हुए उन्हें कच्चा राशन व मास्क वितरण का कार्य किया गया।

वितरण कार्य करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह खाती ने कहा की लॉकडाउन की वजह से प्रभावित लोगों को सरकार के साथ साथ परमार्थ एजुकेशन संस्था भी जरूरतमंदों की मदद कर अपना दायित्व निभाती नजर आ रही है
संस्था के अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने कहा की वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से प्रभावित लोगों के लिए चलाई उनकी मुहिम ‘कोई भूखा ना रहे’ जिसके तहत अब तक उनकी संस्था द्वारा 650 जरूरतमंद परिवार को राशन किट और मास्क वितरण कर चुकी है।
इसी क्रम में आज उनके द्वारा कुष्ठ आश्रम के 46 परिवारों को राशन व मास्क वितरण करा गया जिसमें सहयोगी युवा मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजन सिंह बर्गली, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह अधिकारी, प्रकाश नागिला, विशाल नेगी, अभिषेक शर्मा, उपग्राम प्रधान सरस्वती कुकसाल, रविन्द्र बाली, राजीव भट्ट, विष्णु सक्सेना, बबिता बिष्ट, मुकुल जोशी व मनीष आदि सहयोग करने वालों में प्रमुख थे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


