वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया पटेल का जन्मदिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 145वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्मिकों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम में एफआरआइ के निदेशक अरुण सिंह रावत ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने संस्थान के समस्त प्रभाग प्रमुख और अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता के साथ ही इसकी आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता के बूते ही कोई देश प्रगति कर सकता है। उत्तराखंड में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया गया। वन अनुंसाधन संस्थान में लोहपुरुष को याद कर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इसके साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी योगदान का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440